भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे की फिल्मों का मनाया जाएगा उत्सव

0

नई दिल्ली, 13 जनवरी (हि.स.)। 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वर्ष 2019 में आईएफएफआई के स्वर्ण जयंती संस्करण के दौरान,सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव अमित खरे ने सत्यजीत रे के शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में इसकी घोषणा की थी। आईएफएफआई श्रद्धांजलि के रूप में पांच फिल्मों का प्रदर्शन करेगा जिसमें चारुलता, घरे बाइरे, पाथेर पांचाली, शतरंज के खिलाड़ी, सोनार केला शामिल हैं।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव(आईएफएफआई) 16 जनवरी से गोवा में शुरू होने जा रहा है। इसमें देश विदेश की कई चुनिंदा फिल्में दिखाई जाएगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *