गुरुवार को तमिलनाडु के एकदिवसीय दौरे पर जाएंगे नड्डा

0

नई दिल्ली, 13 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा 14 जनवरी (गुरुवार) को तमिलनाडु के एकदिवसीय दौरे पर जाएंगे, जहां वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नड्डा गुरुवार को शाम 4 बजे चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

वह कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिमी चेन्नई में पोंगल के अवसर पर आयोजित ‘नम्मा ऊरू पोंगल’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद नड्डा चेन्नई के वल्लाजाह रोड स्थित कलैवनर अरंगम में तुगलक मैगजीन के 51वें वर्षगांठ पर आय़ोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सूबे में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्नाद्रमुक मुनेत्र कषगम (एईएडीएमके) और भाजपा ने साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला कर लिया है। गत वर्ष नवम्बर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान ही गठबंधन पर मुहर लगी थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *