इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए एंजेलो मैथ्यूज और नुवान प्रदीप की श्रीलंकाई टीम में वापसी

0

गाले, 13 जनवरी (हि.स.)। इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए श्रीलंका की 22 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। हरफनमौला एंजेलो मैथ्यूज और तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप की टीम में वापसी हुई है। मैथ्यूज को मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंकाई टीम में रखा गया था, लेकिन बाद में घरेलू टी 20 प्रतियोगिता में हैमस्ट्रिंग की चोट का सामना करने के बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

बल्लेबाज रोशेन सिल्वा,हरफनमौला रमेश सिल्वा और बाएं हाथ के स्पिनर लखन संदकन को भी टीम में शामिल किया गया है। चोटिल धनंजया डी सिल्वा और कसुन राजिथा दोनों टेस्ट श्रृंखला से बाहर हैं। दोनों टेस्ट मैच गाले में बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे।
श्रीलंका की टीम इस प्रकार है : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा, दिनेश चांदीमल, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, ओशदा फर्नांडो, निरोशन डिकवेला, मिनोद भानुका, लाहिरु थिरिमाने, लसिथ एम्बुलडेनिया, वानिन्दु हसरंगा, दिलरुवान परेरा, सुरंगा लकमल, लाहिरू कुमारा,विश्वा फर्नांडो, दुशमंथा चमीरा, दासुन शनाका, असिता फर्नांडो, रोशेन सिल्वा, लखन संदकन, नुवान प्रदीप, रमेश मेंडिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *