अब निजामुद्दीन से चलेगी बेंगलुरु-नई दिल्ली एसी सुपर फास्ट
नई दिल्ली, 11 जनवरी (हि.स.)। रेलवे ने बेंगलुरु-नई दिल्ली एसी सुपर फास्ट स्पेशल रेलगाड़ी के आगमन और प्रस्थान स्टेशन में परिवर्तन कर दिया है। यह रेलगाड़ी नई दिल्ली के बजाय अब हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलेगी।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने सोमवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 02691/02692 बेंगलुरु-नई दिल्ली ए.सी. सुपर फास्ट स्पेशल के टर्मिनल में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 02691 बेंगलुरु-नई दिल्ली ए .सी. सुपर फास्ट स्पेशल अपनी यात्रा हज़रत निज़ामुद्दीन पर समाप्त करेगी। इसी प्रकार 13 जनवरी को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 02692 नई दिल्ली-बेंगलुरु ए.सी. सुपर फास्ट स्पेशल नई दिल्ली के स्थान पर हज़रत निज़ामुद्दीन से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेगी ।
