पिता बने विराट कोहली, अनुष्का ने बच्ची को दिया जन्म

0

नई दिल्ली,11 जनवरी (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बच्ची के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। विराट ने ट्वीट कर लोगों के साथ यह खुशखबरी साझा की है।

विराट ने ट्वीट किया,”हमें इस बात को साझा करते हुए बेहद खुशी है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आप सभी को प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया करते हैं। अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए खुद को खुशकिस्मत समझते हैं।”
विराट ने आगे लिखा,”हमें उम्मीद है कि आप इस वक्त हमारे निजी पलों का सम्मान करेंगे।”
 उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में विराट और अनुष्का ने अपने होने वाले बच्चे के बारे में सोशल मीड‍िया पर खुशखबरी साझा की थी। दोनों ने अपनी एक फोटो पोस्ट कर लिखा था- ‘और फिर हम तीन हो गए…अराइविंग जनवरी 2021’।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *