जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जैरी’ का फर्स्ट लुक जारी

0

फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली खूबसूरत अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की नई फिल्म का ऐलान सोमवार को हो गया है। उनकी इस नई फिल्म का नाम होगा ‘गुड लक जैरी’। फिल्म में जाह्नवी लीड रोल में है और इस फिल्म की शूटिंग आज से पंजाब में शुरू हो गई है और फिल्म से जाह्नवी का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया। खुद जाह्नवी कपूर ने फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।
फिल्म के इस फर्स्ट लुक में जाह्नवी पटियाला  सूट पहने और बालों को गूंथकर चोटी बनाए हुए काफी मासूम लग रही हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म से जाह्नवी का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।इस फिल्म में जान्हवी के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी अहम भूमिका में  होंगे। फिल्म की शूटिंग आज से पंजाब में शुरू हो गई है, जो मार्च 2021 तक चलेगी।इस फिल्म को सिद्धार्थ सेनगुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि सुभाशकरण और आनंद एल राय द्वारा प्रस्तुत होगी। इस फिल्म के अलावा जाह्नवी कपूर की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें रूही अफ्जाना और ‘दोस्ताना 2 ‘ भी शामिल हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *