मांझी ने स्वीकारा जदयू के साथ हुई चुनावी साजिश

0

तेजस्वी को बताया बिहार का भविष्य और नीतीश कुमार को ठोंका सलामकहा, नीतीश कुमार से सीखें गठबंधन धर्म निभाना



पटना, 10 जनवरी (हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने राजग के घटक दलों के बीच आंतरिक विरोध और साजिश का जिक्र कर नीतीश कुमार को सलाम ठोका है। साथ ही उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार का भविष्य बताते हुए अनर्गल बयान से बचने की सलाह दी है। मांझी के इन बयानों के बाद एक बार फिर इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि बिहार में राजग में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

रविवार को जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर कहा कि अगर राजनीति में गठबंधन धर्म को निभाना सीखना है तो नीतीश कुमार से सीखा जा सकता है। गठबंधन में शामिल दल के आंतरिक विरोध और साजिशों के बावजूद भी उनका सहयोग करना नीतीश जी को राजनैतिक तौर पर और महान बनाता है। नीतीश कुमार के जज़्बे को मांझी का सलाम…।

दरअसलमांझी का यह ट्वीट नीतीश कुमार के उस बयान के एक दिन बाद आया हैजिसमें उन्होंने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पता ही नहीं चला कि कौन साथ है और कौन नहीं। जदयू की राज्य परिषद की बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि इतना कम समय था कि पता ही नहीं चला कि कौन साथ दे रहा हैकौन नहीं दे रहा है। चुनाव प्रचार के समय शाम में मैं जब पार्टी ऑफिस लौटकर आता था तभी संदेह पैदा हो गया था। इसके बाद एक अन्य ट्वीट में जीतनराम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार का भविष्य बताया है।

मांझी ने लिखा कि तेजस्वी यादव आप बिहार के भविष्य हैं। आपको अनर्गल बयान से बचना चाहिए। जब आप अपने दल के राजनैतिक कार्यक्रम खरमास के बाद आरंभ कर रहें हैं तो मंत्रिपरिषद के विस्तार पर इतना क्यों उतावले हो रहें हैंसही वक्त पर सबकुछ हो जाएगा, बस आप पॉज़िटिव राजनीति किजिए। शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलटे हुए कहा कि भाजपा और जदयू की आपसी लड़ाई में नुकसान बिहार की जनता का हो रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार करना मुख्यमंत्री का काम है। राज्यपाल उनकी ही सिफारिश पर नियुक्ति करते हैंलेकिन यह अभी तक नहीं हुआ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *