महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव का एलान

0

सीएम व डिप्टी सीएम के आवासों का होगा घेरावकहा, यदि सदन नहीं चलेगी तो कहां होगी जनता के मुद्दों पर चर्चा



पटना, 10 जनवरी (हि.स.) । महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने रविवार को बड़ा एलान कर दिया है तेजस्वी ने कहा कि बिहार विधानसभा अगर पांरपरिक तरीके से नहीं चली तो वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के आवास का घेराव करेंगे

तेजस्वी यादव ने रविवार को महागठबंधन की बैठक में कहा कि कल वह विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के लिए गए थे उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि पिछले एक साल में बिहार विधानसभा का सत्र सिर्फ चार दिन ही चल पाया है  तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाले सत्र को चार दिन में ही खत्म करने की तैयारी की जा रही है ऐसे में नए विधायक को सीखने का मौका कैसे मिलेगा सरकार का कहना है कि मार्च के महीने में कोरोना वैक्सीन आएगा तो सदन चलेगा मैंने स्पीकर से अनुरोध किया है कि सभी दलों को लेकर बैठक की जाए सरकार सवालों से क्यों भाग रही है अगर विधानसभा नहीं चलेगा तो जनप्रतिनिधि जनता से जुड़े सवाल कहां उठाएंगे विधानसभा का सत्र चलता है तो अधिकारियों पर दवाब भी होता है  तेजस्वी यादव ने कहा कि जब सत्र नहीं चलेगा तो किसानों और युवाओं की समस्याओं और उनके मुद्दे कैसे उठाए जाएंगे ऐसे में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि सदन को पारंपरिक तरीके से चलने दिया जाए जब सदन चलेगा तो सही से कोरोना वैक्सीन का फीडबैक भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मिलेगा स्कूल-कॉलेज सबकुछ खुल गए हैं तो अब कोई समस्या विधानसभा चलाने में नहीं होनी चाहिए  तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर कृषि बिल का विरोध करने वाले 50 किसान अबतक शहीद हो चुके हैं लेकिन न तो केंद्र सरकार और न ही नीतीश सरकार को किसानों से कोई लेना-देना है बिहार के किसान सस्ते दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं बिहार में कहीं भी एमएसपी पर धान की खरीद नहीं हो रही है सरकार किसानों को और कंगाल बना रही है

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *