एमएस धोनी के फाॅर्म हाउस की स्ट्राॅबेरी की हो रही है खूब चर्चा

0

रांची, 09 जनवरी (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने गृह नगर रांची में हैं और अपने फार्म हाउस में खेती-बारी की देखरेख में जुटे हैं। इसी क्रम में धोनी ने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उनके फाॅर्म हाउस में तैयार स्ट्राॅबेरी की खेती का छोटा वीडियो है।
सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में धोनी अपने खेत से तोड़ कर स्ट्रॉबेरी खाते दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा- इस तरह मैं अपने खेत में आता रहा तो बाजार के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।
एमएस धोनी दुबई में परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर घर लौटने के बाद अपने फॉर्म हाउस में  आर्गेनिक फॉर्मिंग के लिए खेतों में उपज बढ़ाने पर खासा ध्यान दे रहे हैं। धोनी के खेत में सिर्फ स्ट्राॅबेरी के अलावा कई अन्य सब्जियां भी लहलहा रही हैं। इनकी बिक्री के लिए रांची शहर में कई स्टाॅल बनाये गये हैं। हालांकि वह इन सब्जियों को अब दुबई भी भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *