मुरादनगर श्मशान हादसे की एसआईटी जांच शुरू, घटना स्थल से एकत्र किए साक्ष्य

0

गाजियाबाद, 08 जनवरी (हि.स.)। तीन जनवरी को मुरादनगर के उखरालसी श्मशान घाट पर हुए हादसे की जांच के लिए शुक्रवार को एसआईटी की टीम गाजियाबाद पहुंच गई। टीम ने पहले दिन घटनास्थल व पीड़ित परिवारों के घरों पर जाकर अपनी पड़ताल शुरू की।
एसआईटी की टीम शुक्रवार को यहां करीब तीन बजे पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने घटनास्थल पर विभिन्न बिंदुओं पर बहुत ही बारीकी के साथ जांच पड़ताल की। जांच अधिकारी ने मौके पर मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर एसआईटी को इस घटना की जांच सौंपी गई है जो समय रहते पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सभी तकनीकी पहलुओं को इसमें शामिल किया जाएगा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मौके पर स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए जिनसे टीम ने जरूरी जानकारी हासिल की। साथ ही पीड़ित परिवार मुकेश सोनी व अन्य के घरों पर जाकर बयान दर्ज किये।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *