उप्र: भाजपा ने पंचायत चुनाव की व्यूह रचना का खाका खींचा

0

लखनऊ, 07 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गांव व पंचायतों के सशक्तीकरण के संकल्प के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलेवार बैठकें प्रारम्भ कर दी हैं। विजय का संकल्प लेकर तैयार की गई रणनीति के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता जिलावार बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे है।
संवाद के इस क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल सिद्धार्थनगर जिला ईकाई के साथ पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। जबकि आज पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन)  सुनील बंसल ने कानपुर देहात व कानपुर नगर के पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत चुनाव की व्यूह रचना का खाका खींचा।
भाजपा के त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर संवाद के जिलावार क्रम में आज सुनील बंसल ने कानपुर देहात व कानपुर नगर की बैठक में चुनावी विजय का मंत्र दिया। जबकि प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) भवानी सिंह व क्षेत्र अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने संतकबीर नगर, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य ने लखनऊ तथा अवध क्षेत्र अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने बहराइच जिले की बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा की।
वहीं 8 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिद्धार्थनगर की बैठक में पंचायत चुनाव में पार्टी की योजना रचना पर चर्चा करेंगे। जबकि प्रदेश सह.प्रभारी संजीव चौरसिया गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद, प्रदेश सह.प्रभारी सत्या कुमार कन्नौज, प्रदेश सह महामंत्री (संगठन)  कर्मवीर व प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर मेरठ, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य हरदोई, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी आगरा, क्षेत्र अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह औरैया तथा क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव सोनभद्र में पंचायत चुनाव की संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन देंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *