झारखंड: वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा के पुत्र की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0

रांची, 07 जनवरी (हि.स.)। खूंटी जिला के वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा के बेटे संकेत कुमार मिश्रा (28) की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार संकेत की हत्या करने के बाद उसके शव को कर्रा थाना क्षेत्र के छाता नदी जंगल में मिला था। इतना ही नहीं अपराधियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए चेहरे को जला भी दिया। गुरुवार को कर्रा पुलिस ने नदी किनारे से शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। हालांकि, हत्या के पीछे का कारण क्या है। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस अपराधियों के धरपकड़ के लिए सघन छापामारी अभियान चला रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा ने बताया कि 02 जनवरी को कांके रोड स्थित शेखर कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी जॉइन किया था। 5 जनवरी को अपनी ससुराल में कंपनी के काम से कर्रा जाने की बात बोलकर निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद काफी खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि 5 जनवरी दोपहर 3 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया था।
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *