करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर

0

अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। हाल ही में करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर फैंस के साथ साझा की है,जिसमें वह बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा-‘”मुझे इंतजार है।”
इस तस्वीर में करीना कपूर खान ब्लैक कलर की वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है और इसके साथ ब्लैक कलर की हील्स को कैरी किया है। वह सोफे पर आराम से बैठी हुई हैं और कैमरे के दूसरी तरफ देख रही हैं। करीना का यह ग्लैमरस अंदाज फैंस को खूब भा रहा हैं।  फैंस उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
करीना कपूर खान ने अक्टूबर 2012 में अभिनेता सैफ अली खान ने शादी की थी और साल 2016 में इस कपल का एक बेटा हुआ, जिसका नाम तैमूर है।  करीना कपूर खान एक बार फिर से माँ बनने वाली है और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही करीना के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा में लीड रोल में नजर आयेंगी। इसके अलावा करीना करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आयेंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *