मुंबई पहुंची जगुआर आई-पेस कार

0

मुंबई, 07 जनवरी (हि.स.)। जगुआर लैंड रोवर की बैटरी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्स (बीईवी) पर आधारित आई-पेस कार मुंबई पहुंच गई है। ऑल इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस एसयूवी की पहली यूनिट की लैंडिंग मुंबई के नजदीक जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) पर हुई। अब इसका देश भर में विस्तृत रूप से परीक्षण और सत्यापन किया जाएगा।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी के अनुसार आई-पेस ने भारत में जगुआर लैंड रोवर के सफर में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अब हम इलेक्ट्रिफाइड भविष्य के लिए बिल्कुल तैयार हैं। भारत में पहली जगुआर आई-पेस जबरदस्त लुक वाले फिरेंजे रेड फिनिश में आई है। यह टॉप-ऑफ-द-लाइन एचएसई-वैरिएंट है। 90 kWh की लिथियम आयन बैटरी से लैस आई-पेस 294 kW और 696 kW का टॉर्क उत्पन्न करती है। इसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक कार केवल 4.8 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।
रोहित सूरी के मुताबिक अपने डेब्‍यू के बाद से ही आई-पेस ने दुनिया भर के लोगों की सराहना हासिल की है और 80 से ज्यादा ग्लोबल पुरस्कार हासिल किए हैं। इनमें 2019 में जीते गए वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द इयर और वर्ल्ड ग्रीन कार ऑफ द इयर पुरस्कार शामिल हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *