महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार का पासपोर्ट जब्त

0

मुंबई, 07 जनवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन और राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार का पासपोर्ट गुरुवार को पासपोर्ट कार्यालय ने जब्त कर लिया है। वडेट्टीवार पर 4 आपराधिक मामलों को छिपाने का आरोप भाजपा के पूर्व विधायक मीतेश भांगडिया ने लगाया था। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वडेट्टीवार ने मुंबई स्थित विधायक निवास मनोरा को स्थाई निवास बताकर पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस ने वेरिफिकेशन भी किया था, लेकिन पासपोर्ट जारी करते समय बडेट्टीवार पर वर्ष 2012 में दर्ज 4 आपराधिक मामलों का उल्लेख नहीं किया गया। भाजपा के पूर्व विधायक मीतेश भांगडिया ने इसी आधार पर बडेट्टीवार का पासपोर्ट रद्द किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई न होने पर मीतेश भांगडिया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इस मामले की छानबीन का आदेश जारी किया था। इसी वजह से गुरुवार को पासपोर्ट कार्यालय ने मंत्री बडेट्टीवार का पासपोर्ट जब्त कर लिया।
वडेट्टीवार के मुताबिक वर्ष 2012 में आंदोलन के दौरान विभिन्न आरोपों में चार मामले दर्ज हैं। वह सभी राजनीतिक मामले हैं और उनका उल्लेख वेरिफिकेशन के समय पुलिस को देना चाहिए था। उनके पासपोर्ट की शिकायत राजनीतिक कारणों से की गई है। वह पिछड़ी जाति का नेतृत्व करते हैं और उनके राजनीतिक विरोधियों को यह रास नहीं आ रहा है। इसी वजह से उनके विरुद्ध शिकायत दी गई थी। आज उन्होंने खुद अपना पासपोर्ट जमा करवा दिया है।

 


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *