सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह के साथ ‘थैंक गॉड’ में नजर आएंगे अजय देवगन

0

नए साल में अजय देवगन की नई फिल्म ‘थैंक गॉड’ का ऐलान गुरुवार को हो गया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह भी लीड रोल में है। अपनी इस नई फिल्म की जानकारी फैंस को देते हुए अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा-”मुझे अपनी अगली फिल्म ‘थैंक गॉड’ की घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है, जिसमें थोड़ी कॉमिडी भी है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह के साथ मैं भी हूं। इस फिल्म को इंद्र कुमार निर्देशित करेंगे। फिल्म की शूटिंग 21 जनवरी 2021 से शुरू होगी।’
यह पहला मौका है जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके साथ ही सिद्धार्थ इंद्र कुमार के निर्देशन में भी पहली बार काम करेंगे। सिद्धार्थ इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अजय देवगन की सिद्धार्थ के साथ जहां यह पहली फिल्म है, वहीं रकुलप्रीत के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म होगी। यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म को भूषण  कुमार , कृष्ण कुमार, अशोक ठाकरिया, सुनिर खेतरपाल, दीपक मुकुट, आनंद पंडित, इंद्र कुमार और यश शाह इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
इस फिल्म के अलावा अभिनेत्री रकुलप्रीत और अजय देवगन फिल्म मेडे में साथ में नजर आएंगे। दोनों इन दिनों  ‘मेडे’ की शूटिंग में व्यस्त है।  वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म के अलावा ‘शेरशाह’ में नजर आएंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *