लद्दाख के लोगों के विकास में सहभागिता के लिए बनेगी कमेटी

0

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रेड्डी की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी



नई दिल्ली, 06 जनवरी (हि.स.)। केंद्र सरकार लद्दाख की भाषा, संस्कृति एवं भूमि के संरक्षण तथा लद्धाख के लोगों की विकास में सहभागिता के समुचित समाधान के लिए गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करेगी।

लद्दाख से बुधवार को यहां आए एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शाह के समक्ष अपनी बात रखी। बैठक में गृहमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार लद्दाख के विकास और उसकी भूमि एवं संस्कृति के संरक्षण के प्रति संकल्पित है। सरकार ने लद्दाख के लोगों की दशकों से लंबित संघ शासित राज्य की मांग को पूर्ण कर अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में यह तय किया कि लद्दाख की भाषा, संस्कृति एवं भूमि के संरक्षण तथा लद्दाख के लोगों की विकास में सहभागिता के समुचित समाधान के लिए गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया जाएगा।

इस कमेटी में गृहमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल द्वारा नामित व्यक्ति, लद्दाख से निर्वाचित सदस्यगण, एलएएचडीसी के सदस्य तथा केंद्र सरकार एवं लद्दाख प्रशासन के पदेन सदस्य होंगे। कमेटी के सदस्य साथ मिलकर प्रतिनिधिमंडल द्वारा व्यक्त की गयी चिंताओं के समाधान का मार्ग यथाशीघ्र सुझाएंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *