विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए वरिष्ठ पर्यवेक्षक

0

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेश बघेल भी पर्यवेक्षकों में शामिल



नई दिल्ली, 06 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्ष 2021 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसमें दो मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इस वर्ष असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव अभियान प्रबंधन एवं समन्वय की निगरानी के लिए 12 वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

वेणुगोपाल ने बताया कि असम के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। केरल के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लुईजिन्हो फलेरियो और डॉ जी. परमेश्वरा को नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए संयुक्त तौर पर डॉ. एम. विरप्पा मोइली, एम.एम. पल्लम राजू और नितिन राउत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के लिए बी.के. हरिप्रसाद, आलमगीर आलम और विजय इंदर सिंगला की नियुक्ति वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में हुई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *