संजय राऊत की पत्नी को दूसरी बार ईडी ने भेजा समन

0

मुंबई, 06 जनवरी (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को फिर से शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत की पत्नी वर्षा संजय राऊत को नोटिस जारी किया। ईडी ने वर्षा संजय राऊत को 11 जनवरी को दिन में 11 बजे कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय पंजाब एंड महाराष्ट्र कोआपरेटिव बैंक (पीएमसी)में हुई आर्थिक अनियमितता की जांच कर रहा है। इस मामले में आरोपित प्रवीण राऊत के बैंक खाते से वर्षा संजय राऊत के बैंक खाते में 55 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसी मामले में वर्षा से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में वर्षा राऊत को ईडी ने 5 जनवरी को दफ्तर में बुलाया था। वर्षा राऊत 4 जनवरी को ईडी दफ्तर में पहुंच गई थीं। ईडी ने उस समय वर्षा राऊत से साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि ईडी वर्षा राऊत की ओर से दिए गए जवाब से संतुष्ठ नहीं है, इसलिए फिर से वर्षा संजय राऊत को समन जारी किया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *