कोरोनाः देशभर में पिछले 24 घंटे में 18,088 नए मामले

0

देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 96. 35 प्रतिशत 264 लोगों की मौत



नई दिल्ली, 06 जनवरी (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 088 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,74,932 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 264 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,50,114 तक पहुंच गई है।
बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,27,546 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 99,97,272 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.35 प्रतिशत गया है।
पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटों में 09 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए है। आईसीएमआर के मुताबिक 05 जनवरी को 09,31,408 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 17,74,63,405 टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *