आतंक के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा भारत

0

परिषद में शामिल हुए 5 नए सदस्यों भारत, नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मेक्सिको के झंडे लगाए गए



नई दिल्ली, 05 जनवरी (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र महासंघ में आयोजित एक कार्यक्रम में परिषद में शामिल हुए 5 नए सदस्यों भारत, नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मेक्सिको के झंडे लगाए गए। इस अवसर पर भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने यहां कहा कि भारत मानवता के आतंकवाद जैसे साझा दुश्मनों के खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहेगा।

अपने संबोधन में टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि भारत अपने कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा से जुड़े मानवकेन्द्रित समावेशी समाधान तलाशने की कोशिश करेगा। विकासशील देशों की आवाज बनेगा। मानवता के आतंकवाद जैसे दुश्मनों के खिलाफ आवाज उठाने में संकोच नहीं करेगा। भारत शांति, समुद्री सुरक्षा, महिला व युवा और मानवता आधारित तकनीक पर ध्यान देगा। साथ ही ‘वसुधैव कुटंबकम’विश्व एक परिवार के भाव के साथ मिलकर चलेगा।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच स्थाई अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस सदस्य हैं। इसके अलावा 10 सदस्यों का दो 2 साल का कार्यकाल होता है। भारत आठवीं बार सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना है। भारत का कार्यकाल अगले 2 वर्ष 202-22 के लिए होगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *