कर्नाटक : केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती

0

बेंगलुरु, 03 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के अस्वथ होने के बाद उनको चित्रदुर्गा के बसवेश्वरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में सदानंद गौड़ा को बेंगलुरु के हेब्बाल स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
सदानंद गौड़ा 2 जनवरी की रात को शिवमोग्गा में आयोजित भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के बाद बेंगलुरु लौट रहे थे कि रविवार को दोपहर के भोजन के लिए चित्रदुर्गा के एक होटल में पहुंचे कि मधुमेह की समस्या के चलते अस्वस्थ हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *