अक्षय कुमार ने शेयर किया अजीबो-गरीब पोस्ट

0

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ -साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार लेकिन अजीबो-गरीब पोस्ट शेयर किया है। सोशल मीडिया पर अक्षय का यह पोस्ट काफी वायरल भी हो रहा है। दरअसल अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर एक चार्जिंग शॉकेट की है, जिसमें मेढ़क नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा-‘फोन चार्ज करने के लिए जगह देख रहा था, लगता है मुझे कोई और देखनी होगी, यह जगह तो पहले से ही बुक्ड है।’
सोशल मीडिया पर अक्षय के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार ने हाल ही में आनंद एल रॉय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ के आगरा शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म के अलावा उनकी कई फिल्में कतार में है, जिनमें सूर्यवंशी, बच्चन पांडे, बेल बॉटम, पृथ्वीराज, रक्षाबंधन आदि शामिल हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *