गोवा के 14 वर्षीय लियोन मेंडोका बने भारत के 67वें ग्रैंडमास्टर

0

नई दिल्ली,01 जनवरी (हि.स.)। गोवा के रहने वाले 14 वर्षीय लियोन मेंडोका भारत के 67वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। मेंडोका ने तीन महीनों में 16 टूर्नामेंट खेले इससे उनकी इलो रेंटिंग 140 अंक तक बढ़ गई। जिस पर ध्यान देते हुए अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने उन्हें ग्रैंडमास्टर की उपाधि दे दी। 

लियोन मेंडोंका 14 साल 9 महीने और 17 दिन की उम्र में भारत के 67वें ग्रैंड मास्टर बने। वह पिछले 9 महीनों से यूरोप में लॉकडाउन में फंसे थे। इस दौरान उन्होंने यूरोप में 16 इवेंट खेले और 2544 की लाइव रेटिंग हासिल की साथ ही उन्होंने अपने 3 ग्रैंड मास्टर (जीएम) मानदंडों को भी पूरा किया है।
मेंडोका ने अपना पहला जीएम नॉर्म अक्टूबर में रिगो शतरंज जीएम के राउंड रोबिन में हासिल किया था जबकि दूसरा नवंबर में बुडापेस्ट में। उनका अंतिम जीएम 30 दिसंबर को इटली के वर्गानी कप में मिली था। दिग्गज भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने ग्रैंड मास्टर बनने पर मेंडोंका को बधाई दी हैं।
आनंद ने ट्वीट किया, “देश का 67 वां ग्रैंडमास्टर बनने पर मेंडोंका को बधाई। ग्रैंडमास्टर बनने का सपना देखने वालों के लिए आप एक प्रेरणा है। मुझे आपकी प्रतिबद्धता और एकाग्रता पर गर्व है। जीएम नॉर्म हासिल करने के लिए आपका परिवार और आप महामारी के दौरान, जिस तरह यूरोप में रुके रहे उस पर गर्व है। इस उपलब्धि का आनंद लें।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *