प्रधानमंत्री 31 दिसम्बर को राजकोट में रखेंगे एम्स की आधारशिला

0

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (हि.स.)।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजकोट, गुजरात में एम्स की आधारशिला रखेंगे।
इस मौके पर गुजरात के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्‍य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस परियोजना के लिए 201 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1195 करोड़ रुपये है।
इस परियोजना का कार्य 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्‍मीद है। 750 बेड वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल में 30 बेड का आयुष ब्लॉक भी होगा। इसमें एमबीबीएस की 125 सीटें और नर्सिंग की 60 सीटें होंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *