तमिल एक्टर और डबिंग आर्टिस्ट अरुण अलेक्जेंडर का 48 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

0

तमिल एक्टर और डबिंग आर्टिस्ट अरुण अलेक्जेंडर का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 48 साल के थे। निर्देशक लोकेश कानागराज ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अरुण अलेक्जेंडर के निधन की पुष्टि की है।  उन्होंने  ट्विटर के जरिये अरुण अलेक्जेंडर को श्रंद्धाजलि देते हुए लिखा-”उम्मीद नहीं कि थी आप इतनी जल्दी हम सब को छोड़ जायेंगे। आंसू नहीं रोक पा रहा हूं। आपकी कमी को कोई पूरा नहीं कर पाएगा और आप हमेशा से मेरे दिल मे जिंदा रहेंगे।’
अरुण अलेक्जेंडर के आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। अरुण अलेक्जेंडर ने कोलामावु कोकिला, कैथी और बिगिल जैसी फिल्मों में  काम किया है। इसके अलावा वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर डबिंग कलाकार थे। उनके आकस्मिक निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *