यूपी में फिल्मी सिटी की मंजूरी के बाद ‘इश्क एक जुनून’ वेब सीरीज की शूटिंग मथुरा में शुरु

0

प्यार की अति के समाधान के उद्देश्य से तैयार होगी सीरीजआइटम सॉन्ग के अलावा महिला बाउंसर की होगी भूमिका 



मथुरा, 27 दिसम्बर(हि.स.)। ब्रज के कलाकारों को एक विशेष स्थान देते हुए प्यार के पागलपन को समझकर उसके समाधान के उद्देश्य से श्राइन स्टार फ़िल्म एवं साईं बाबा फिल्म के बैनर तले ‘इश्क एक जुनून’ नामक वेब सीरीज की शुरुआत मथुरा से की जा रही है जिसकी अधिकांश शूटिंग ब्रज में होगी। उत्तर प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद मथुरा में पहली वेब सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। रविवार की दोपहर वेब सीरीज के डायरेक्टर प्रदीप चटर्जी लाइन प्रोड्यूसर ने जानकारी दी है।
रविवार दोपहर ईश्क एक जुनून बेव सीरीज के डायरेक्टर प्रदीप चटर्जी लाइन प्रोड्यूसर चाँद मोहम्मद उर्फ टारजन भाई तथा नेहा और नशरीन सुल्ताना अभिनेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से नोएडा में फिल्म सिटी बनाने को लेकर प्रयास तेज किए हैं तभी से फ़िल्म डायरेक्टरों और प्रोड्यूसरों की नजर उत्तर प्रदेश की तरफ होने लगी है और यहां विभिन्न माध्यमों से शूटिंग शुरू हो चुकी है। इससे ब्रज और आसपास के कलाकारों में खुशी का माहौल है।
विदित रहे कि इश्क एक जुनून वेब सीरीज के डायरेक्टर प्रदीप चटर्जी लाइन प्रोड्यूसर चाँद मोहम्मद उर्फ टारजन भाई कास्टिंग मुनेश चौधरी इसके राइटर विशाल कुमार ललवानी, सिंगर प्रीति प्रकाश, चाँद खातून और मुनेश चौधरी मुख्य भूमिका में हैं नेहा और नशरीन सुल्ताना की भूमिका भी रहेगी, सोना वर्मा का इस वेव सीरीज में आइटम सॉन्ग होगा। ब्रज के कलाकारों में गौरव शर्मा, राज ठाकुर चाँद मोहम्मद उर्फ टार्जन, मुनेश चौधरी मुख्य रूप से रहेंगे। देश की पहली महिला बाउंसर मेहर निशा अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। इस सीरीज को चार भाग में पूरा किया जाएगा जिसमें प्रत्येक को 40 मिनट का रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *