असम: भीषण सड़क हादसे में बच्चे समेत छह लोगों की मौत

0

धुबरी (असम), 27 दिसम्बर (हि.स.)। धुबरी जिला के गौरापुर थानांतर्गत सताइगुरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर रविवार को बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में बच्चे समेत छह लाेगों की मौत हो गई। जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गये। घायलों में दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार एक बस (एएस-17सी-2875)  पश्चिम बंगाल के कुचबिहार से गुवाहाटी की ओर जा रही थी  और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (एएस-17सी-3073) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी।  दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने हए हादसे में बच्चे समेत छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो व्यक्तियों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

मृतकों की पहचान संदेष अली, सत्तार अली, रफीकुल इस्लाम, बसीदू इस्लाम, सादेर काजी के रूप में की गई है। जबकि दो की खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई थी। 25 यात्रियों में से 2 यात्रियों की हालत अब भी काफी गंभीर बनी हुई है। जिन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए गुवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बाद दो घंटे सड़क पूरी तरह जाम रही। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों की भी मौत हुई है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। टक्कर इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गये।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *