साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और रणवीर सिंह ने खास प्रोजेक्ट के लिए मिलाए हाथ

0

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू और अभिनेता रणवीर सिंह पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने की तैयारी में है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर दी। इस तस्वीर में रणवीर सिंह महेश बाबू के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में दोनों अभिनेताओं का गेटअप बिलकुल अलग है। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही रणवीर ने महेश बाबू की तारीफ करते हुए लिखा-‘ ‘एक बेहतरीन जेंटलमैन, जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला। हमारी बातचीत हमेशा ही बेहतरीन रहती है। प्यार और बहुत सारा सम्मान अपने बड़े भाई महेश जी को।’
रणवीर सिंह और महेश बाबू की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके साथ ही फैंस उनके इस नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने और स्क्रीन पर उन्हें एक साथ देखने के लिए उत्सुक है। फैंस की इस उत्सुकता को देखते हुए रणवीर सिंह ने अपनी इस पोस्ट के चंद घंटों बाद ही इस सस्पेंस पर से भी पर्दा उठा दिया कि आखिर ये दोनों अभिनेता किस प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे। दरअसल रणवीर सिंह और महेश बाबू साथ में थम्सअप (कोल्डड्रिंक) के विज्ञापन में साथ नजर आएंगे। अभिनेता रणवीर सिंह ने इस नए विज्ञापन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर इस सस्पेंस पर से पर्दा उठा दिया है और फैंस की उत्सुकता को भी शांत कर दिया है।
सोशल मीडिया पर फैंस दोनों अभिनेताओं को साथ देख काफी एक्ससाइटेड और खुश है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अपने स्टाइल और फैशन सेन्स की वजह से चर्चा में रहने वाले रणवीर सिंह की कई फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं, जिनमें फिल्म ’83 ‘, सूर्यवंशी, जयेशभाई जोरदार और सर्कस शामिल हैं। वहीं महेश बाबू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मेजर’ के प्रोजेक्ट में व्यस्त है।वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *