पूजा भट्ट ने चार साल पहले छोड़ी थी शराब, पोस्ट शेयर कर लिखा : ‘संयम के चार साल’

0

90 के दशक में बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली खूबसूरत अभिनेत्री व फिल्म निर्मात्री पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी चर्चा में है।
दरअसल अभिनेत्री ने बुधवार को ट्वीट कर फैंस को अपनी एक बुरी लत यानी कि शराब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस बुरी लत को छोड़े हुए चार साल हो गए। अपनी इस लत से छुटकारा पाने से अभिनेत्री बहुत खुश है और उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा- ‘संयम के आज चार साल हो गए। इससे पहले गुलाबी शैम्पेन, माल्ट और शहर की भीड़ होती थी। अब यह गुलाबी आसमान और शहरों से दूर एकांत सड़कें हैं।जिंदगी और उस पवित्र शक्ति को धन्यवाद, जिसने मुझे यह ताकत दी। मुझे सच्चा और मजबूत बनाए रखा!’
सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट का यह ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है। गौरतलब हैं पूजा भट्ट अपनी इस लत से काफी परेशान थी । उन्होंने इसे स्वयं स्वीकार भी किया था और  अपनी इस लत के बारे में वह आज भी सभी से खुलकर बात करती हैं। वह इस लत से काफी मुश्किल से बाहर आईं हैं। पूजा भट्ट ने लगभग दस साल बाद इस साल फिल्म ‘सड़क 2 ‘ से अभिनय की दुनिया में पुनः वापसी की है। हालांकि ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *