बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार मुलाकात

0

नई दिल्ली/पटना, 23 दिसम्बर (हि.स.)। बिहार के उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद आज दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरान बिहार के दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से शिष्टाचार मुलाकात की।

अपने दिल्ली प्रवास के दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबेन ईरानी से भी मुलाकात की। इससे पहले दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख सहित नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा नेता द्वय का भव्य स्वागत किया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *