पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 23,950 नए मामले

0

देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 95.68 प्रतिशत  333 लोगों की हुई मौत



 नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23 हजार 950 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,99,066 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 333 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,46,444 तक पहुंच गई है।
 बुधवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 2,89,240 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 96,63,382 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 95.68 प्रतिशत गया है।
 पिछले 24 घंटों में देश में हुए 10 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटों में 10 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 21 दिसम्बर को 10,98,164 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 16,42,68,721 टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *