सीआईएसएफ बल मुख्यालय में सामूहिक पदोन्नति समारोह का हुआ आयोजन

0

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (हि.स.)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ ) बल मुख्यालय में मंगलवार को सामूहिक पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही देश भर में स्थित सभी सेक्टर एवं क्षेत्रीय मुख्यालयों में भी सामूहिक पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत कुल 3711 अराजपत्रित कर्मियों/बल सदस्यों को विभिन्न पदों पर पदोन्नत किया  गया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के महानिदेशक कुमार राजेश चन्द्रा, विशेष महानिदेशक (बल मुख्यालय) सुधीर कुमार सक्सेना, अपर महानिदेशक (एपीएस) पी एस फलनीकर, महानिरीक्षक (कार्मिक) प्रतीक मोहंती और सीआईएसएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी  उपस्थित थे।
सीआईएसएफ के महानिदेशक कुमार राजेश चन्द्रा ने इस अवसर पर सभी पदोन्नत बलकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्मियों को नियमित पदोन्नति बल की क्षमताओं को बढ़ाने में एक लंबा रास्ता तय करती है और अन्य कर्मियों को भी इसी तरह के पदोन्नति के लिए बेहतर बनाने में प्रेरणा श्रोत है। इस प्रकार समग्र बल कर्मियों के मनोबल में संतुष्टि का संचार होता है और विभागीय विकास को बढ़ावा देता है।
ज्ञात हो कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान भी महानिदेशक, सीआईएसएफ ने बल कर्मियों के कल्याणार्थ विभिन्न पदों पर पदोन्नति के निर्देश जारी किए। इस कल्याणकारी कदम को क्रियान्वित करने के लिए बल मुख्यालय के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और गृह मंत्रालय के साथ संपर्क रखा। बल कर्मियों को सामूहिक रूप से पदोन्नत किए जाने की पहल एक दूरदर्शी एवं सकारात्मक कदम है।
कुल 3711 पदोन्नत किए गए बल कर्मियों का संक्षिप्त विवरण
  • सहायक उप निरीक्षक/आशु से उप-निरीक्षक/आशु  –  07
  • हेड कांस्टेबल/जीडी से सहायक उप निरीक्षक/कार्मिक – 1669
  • हेड कांस्टेबल/अग्नि व डीसीपीओ से सहायक उप निरीक्षक/अग्नि – 46
  • कांस्टेबल/जीडी से हेड कांस्टेबल/जीडी  – 1949
  • कांस्टेबल/अग्नि से हेड कांस्टेबल/अग्नि – 40
सीआईएसएफ मुख्यालय के अनुसार, महामारी को ध्यान में रखते हुए बल मुख्यालय में आयोजित समारोह में कुछ ही प्रभावित बल कर्मियों को एनसीआर अधीनस्थ इकाईयों एवं  आई जीआई इकाई से अलंकरण के लिए आमंत्रित किया गया। इस प्रकार बल मुख्यालय में आमंत्रित बल कर्मियों को महामारी के लिए जारी निर्देशों का पालन करते हुए महानिदेशक राजेश रंजन द्वारा विभिन्न पदों पर अलंकृत किया गया। साथ ही देश में स्थित सभी सेक्टर एवं क्षेत्रीय मुख्यालयों में भी इसी प्रकार से बलकर्मियों को पदोन्नत किया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *