पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, विलियमसन की वापसी

0

ऑकलैंड, 22 दिसम्बर (हि.स.)। पाकिस्तान के खिलाफ 26 दिसम्बर से शुरू हो रहे दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित कर दी गई है। टीम में नियमित कप्तान केन विलियमसन और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मिशेल सेंटनर की वापसी हुई है।
विलियमसन अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट क्रास्टइचर्च में सात जनवरी से खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 2-0 से और फिर इस साल की शुरूआत में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद न्यूजीलैंड की टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में भारत के बाद तीसरे नंबर पर है।
पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम इस प्रकार है:- केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बाउल्ट, काइल जैमीसन, टॉम लॉथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वैगनर, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), विल यंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *