माँ तेजी बच्चन की बरसी पर भावुक हुए महानायक, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

0

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ स्वर्गीय तेजी बच्चन की आज 13वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर अपनी मां को याद करते हुए अमिताभ बच्चन काफी भावुक नजर आये। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। तस्वीर अमिताभ बच्चन के बचपन की है, जिसमें वह अपनी मां और भाई के साथ नजर आ रहे हैं । इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ ने  लिखा-‘वो बहुत खास दिन जब आप सिर्फ एक फोटो खिंचवाने के लिए जाया करते थे। मां, छोटा भाई और मैं… तुम अपनी नई बुशर्ट को शो ऑफ करना चाहते हो!’ इसके साथ ही अमिताभ ने एक जोर से रोने वाली इमोजी भी बनाई है।
अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन एक जानी मानी सामाजिक कार्यकर्त्ता थी। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले 78 वर्षीय अमिताभ का मां की बरसी पर किया गया यह पोस्ट वायरल हो रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करे तो अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं। वह जल्द ही रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘चेहरे’, अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित फिल्म ‘झुंड’ में नजर आएंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की जोड़ी सात साल बाद फिल्म ‘मेडे’ में नजर आएंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *