‘कुली नंबर वन’ का नया गाना ‘मिर्ची लगी तो..’ आउट

0

वरुण धवन और सारा अली खान की आगामी फिल्म कुली नंबर वन काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। वहीं इन सब के बीच फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म का नया गाना ‘मिर्ची लगी तो’ सोमवार को जारी कर दिया है। फिल्म का यह गाना वरुण धवन और सारा अली खान पर फिल्माया गया है , जिसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया है। फिल्म के इस गाने को अभिनेता वरुण धवन ने भी ट्विटर पर फैंस के साथ साझा किया है। वरुण धवन ने इस गाने को शेयर करते हुए लिखा-‘मिठाई की जरुरत पड़ सकती है #मिर्ची लगी तो गाना आ गया!’
फिल्म के इस गाने में वरुण और सारा के बीच जबरदस्त कमेस्ट्री देखी जा सकती है। इसके साथ गाने में दोनों की परफॉमेंस भी जबरदस्त है। फैंस के बीच इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में इन दोनों के अलावा  परेश रावल भी होंगे। फिल्म में वह सारा अली खान के पिता का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जावेद जाफरी भी अहम भूमिका में होंगे। कॉमेडी फिल्म ‘कुली नं. 1’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो  पर रिलीज होगी। फिल्म 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की ‘कुली नं. 1’ का रीमेक है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *