रूसः पुतिन का राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने का आह्वान

0

एसवीआर की सौवीं वर्षगांठ पर बोले पुतिन



मॉस्को, 21 दिसम्बर (हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत किए जाने का आह्वान किया है। पुतिन रविवार को मॉस्को स्थित रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) के मुख्यालय में गए थे। वे एसवीआर की 100वीं वर्षगांठ पर वहां पर गए थे। इस अवसर पर उन्होंने वहां के कर्मचारियों और मौजूद लोगों को बधाई दी।

पुतिन ने अपने संबोधन में उम्मीद जतायी कि एसवीआर अंतरराष्ट्रीय स्थिति में परिवर्तन की गतिशीलता के लिए लचीले ढंग से प्रतिक्रिया जारी रखेगी और रूस के लिए संभावित खतरों को पहचान कर उन्हें बेअसर करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। पुतिन ने कहा कि इस बात पर सवाल नहीं उठाए जा सकते कि सुरक्षा एजेंसियों का काम, कानून के अनुसार और राष्ट्रीय हितों के अनुरूप है। यह रूस के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है और आगे भी इसी तरह रहेगा।

उन्होंने कहा कि रूस ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए शक्तिशाली राष्ट्रव्यापी प्रणाली स्थापित की है, जिससे देश में आतंकवाद से जुड़े अपराधों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि सूचना, सुरक्षा, चरमपंथ और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और आर्थिक क्षेत्र से जुड़े अपराधों पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा पुतिन ने विशेष सेवाओं को रूसी राज्यों की सीमा की रक्षा और प्रभावी रूप से करने की बात कही क्योंकि क्षेत्रीय विवादों ने खतरा और बढ़ा दिया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *