उप्र : पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली में मिली कॉलर की लोकेशन..

0

 धमकी भरी कॉल पुलिस मुख्यालय में आई, पुलिस कमिश्नर बढ़ाई गई सुरक्षा 



लखनऊ, 21 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी में पुलिस कमिश्नर डी. के. ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। डॉयल 112 के मुख्यालय पर आई कॉल में बदमाश ने यह धमकी दी है। मामले की जांच सर्विलांस डीसीपी दक्षिण को सौंपते हुए कॉल करने वाले की लोकेशन व धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। साथ ही पुलिस कमिश्नर की सुरक्षा को भी पुख्ता किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर डी. के. ठाकुर को जान से मारने की धमकी भरा कॉल सोमवार को पुलिस मुख्यालय के 112 नम्बर पर आई कॉल से दिया गया। कॉल रिसीव करने वाले कर्मी ने पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी के बारे में जैसे ही सुना उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मुख्यालय प्रभारी सहित अन्य आलाधिकारियों को इस धमकी के बारे में जानकारी दी। पुलिस कमिश्नकर को मिली जान से मारने की धमकी के बारे में जैसे ही पुलिस विभाग को सूचना मिली, महकमे में हड़कम्प मच गया। यह जानकारी आलाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर को देते हुए उनकी सुरक्षा बड़ा दी गई है।
धमकी भरा कॉल करने वाले की आनन-फानन सर्विलांस से जानकारी जुटाई गई तो लोकेशन दिल्ली की मिली। प्रकरण की जांच डीसीपी ​दक्षिण को सौंप गई है। इस मामले में शासन स्तर पर कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं और जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजकर कार्यवाही किए जाने की बात कही गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *