यूरोपीय संघ के कई देशों ने यूके की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

0

ब्रुसेल्स, 21 दिसम्बर (हि.स.)। कनाडा सहित यूरोपीय संघ के कई देशों ने कोरोना वायरस के नए प्रकार का पता लगने पर यूके से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ-साथ वायरस के नए प्रकार को महाद्वीप को फैलने से रोकने के लिए अन्य देशों ने भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

दरअसल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घोषणा की है कि कोरोना के नए प्रकार का पता लगने पर और इसे तेजी से फैलने से रोकने के लिए दक्षिणी इंग्लैंड क्रिसमस की खरीददारी और एकत्रित होकर इसे मनाने पर रोक लगा दी गई है। जॉनसन ने उन क्षेत्रों को नए 4-टीयर प्रतिबंध के दायरे में रखा है जहां पर संक्रमण फैलने का अधिक खतरा है।

जॉनसन की ओर से की गई इस घोषणा के बाद फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, आयरलैंड, बुल्गारिया ने यूके की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। फ्रांस ने भी यूके की सभी प्रकार की यात्रा पर रविवार आधी रात से प्रतिबंध लगा दिया है। इस दायरे में वह ट्रक भी हैं जो सुरंग के रास्ते से सामान लेकर जाते हैं।

इसके अलावा लंदन से पेरिस, ब्रुसेल्स, एम्सटरडैम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन्स पर भी रोक लगा दी गई है। जर्मनी की ओर से कहा गया है कि कार्गो फ्लाइट्स को छोड़कर ब्रिटेन से आनेवाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। रविवार आधी रात से यह प्रतिबंध लागू किया गया है।

कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने भी घोषणा की है कि रविवार आधी रात से 72 घंटों तक यूके की किसी भी उड़ान को कनाडा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा मध्य अमेरिकी देश एल सल्वाडोर ने भी घोषणा की है कि पिछले 30 दिनों में यूके में यात्रा किए गए किसी भी व्यक्ति को उनके देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *