कोरोनाः देश में पिछले 24 घंटे में 24,337 नए मामले

0

रिकवरी रेट बढ़कर 95.55 प्रतिशत 333 लोगों की मौत



नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 हजार 337 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,55,560 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 333 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,45,810 तक पहुंच गई है।
सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 3,03,639 एक्टिव मरीज हैं। राहत की बात है कि कोरोना से अबतक 96,06,11 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 95.55 प्रतिशत गया है।
पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 20 दिसम्बर को 09,00,134 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 16,20,98,329 टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *