बंगाल: शांतिनिकेतन पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

0

गुरुदेव को दी श्रद्धांजलि



कोलकाता, 20 दिसम्बर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार दोपहर बीरभूम स्थित शांति निकेतन पहुंच गए हैं। यहां केंद्रीय गृह मंत्री ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी है। फिलहाल यहां अमित शाह के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं।
यहां रवींद्र भवन में उन्होंने गुरु रविंद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित शाह दो दिन के बंगाल दौरे पर आए हैं। एक दिन पहले उन्होंने मेदिनीपुर में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए बंगाल के बड़े नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया। यहां उनके आगमन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं। अमित शाह इसके बाद बीरभूम में श्यामबती, पारुलदंगा में बाउल गायक बासुदेव के परिवार के साथ भोजन करेंगे। उनके बेटे ने बताया कि अमित शाह लंच पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर चावल रोटी, पालक साग, दाल, बैंगन भाजा, गुड़ का मिष्टी, चटनी, पापड़ सर्व किया जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *