प्रेग्नेंसी की खबर देकर फैंस को चौंकाने वाले नेहा-रोहनप्रीत की सच्चाई आई सामने

0

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबर ने बीते दिन लोगों को काफी हैरान कर दिया था। नेहा की शादी को अभी सिर्फ डेढ़ महीने से कुछ ही दिन ऊपर हुए हैं,  इसलिए जब उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ तस्वीर साझा की, तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर नेहा और रोहनप्रीत को लेकर मीम्स की बहार आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस खबर को लेकर दोनों को काफी ट्रोल भी किया।

लेकिन अब मामले की सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल, नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि बेबी बंप के साथ उनकी तस्वीर उनके नए टाइटल सॉन्ग को प्रमोट करने का एक तरीका था। उनका और रोहनप्रीत के नए गीत का शीर्षक है ‘ख्याल रखिया कर ​​…।’

बता दें कि नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर ‘ख्याल रखिया कर ​​…’ गाने का कवर फोटो भी जारी किया है। इस तस्वीर से ही लोग नेहा की प्रेग्नेंसी के बारे में कयास लगा रहे थे। उन्होंने गाने की रिलीज डेट भी बताई है, एलबम के कवर पर 22 दिसंबर लिखा हुआ है । बता दें कि इस गाने में नेहा के साथ उनके पति रोहनप्रीत नजर आएंगे। सच्चाई सामने आने के बाद, दोनों के प्रशंसक अब उनके एल्बम की कामयाबी की कामना कर रहे हैं और उनके इस तरह से गाने को प्रमोट करने की तारीफ भी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नेहा और रोहनप्रीत ने  इसी साल 24 अक्टूबर को ही परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी रचाई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *