भारतीय मूल के अमेरिकी वेदांत पटेल बने असिस्टेंट व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेट्री

0

वॉशिंगटन, 19 दिसम्बर (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक वेदांत पटेल को असिस्टेंट व्हाइट हाउस सेक्रेट्री चुना है। वेदांत वर्तंमान में बाइडेन के वरिष्ठ प्रवक्ता हैं। साथ ही बाइडेन के प्रचार के दौरान उन्होंने रीजनल कम्यूनिकेशंस डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

बाइडेन के शुरुआती प्रचार में वेदांत ने नेवादा और वेस्टर्न प्राइमरी स्टेट्स कम्यूनिकेशंस डायरेक्टर के पद पर काम किया। इससे पहले वह भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस महिला प्रमिला जयपाल के यहां पर कम्यूनिकेशंस डायरेक्टर के पद पर काम चुके हैं। साथ ही कांग्रेसमेन माइक हौंडा के यहां कम्यूनिकेशंस डायरेक्टर और डेमाक्रेटिक नेशनल कमिटी में वेस्टर्न रीजनल प्रेस सेकेट्री के पद पर काम किया है।

उल्लेखनीय है कि वेदांत का जन्म भारत में हुआ था और इसके बाद वो कैलिफोर्निया चले गए थे। वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से ग्रैजुएट हैं। साथ ही उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा से भी पढ़ाई की है।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस कम्यूनिकेशंस एंड स्टाफ में 16 लोगों को नियुक्त किया है, जिसमें पटेल की नियुक्ति भी शामिल है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *