छत्तीसगढ़ : विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसम्बर से

0

रायपुर ,19 दिसम्बर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसम्बर से शुरू होकर 30 दिसम्बर तक चलेगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। शीतकालीन सत्र पर चर्चा के लिए सीएम भूपेश बघेल ने 21 दिसम्बर को विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक सीएम हाउस में आयोजित की जाएगी।

सदन की कार्यवाही एक बार फिर हंगामेदार होने के आसार हैं। इस बार जनता कांग्रेस, छत्तीसगढ़ को लेकर  सदन में दिलचस्प नजारा देखने को मिल सकता है। एक ही राजनीतिक दल के दो विधायक सत्ता पक्ष के साथ ताल मिलाते नजर आएंगे तो दो विधायक विपक्ष के साथ नजर आएंगे।

सत्ता पक्ष जहां कई अहम विधेयकों को शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में लेकर आने की तैयारी कर रहा है। तो वहीं विपक्ष धान खरीदी में अव्यवस्था, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था समेत कई विषयों पर सरकार को घेरने की कोशिश करती नजर आएगी।

 
 
 
 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *