विपक्षी नेता ने पुतिन पर लगाया जहर देने का आरोप, पुतिन ने किया खंडन

0

मॉस्को, 18 दिसम्बर (हि.स.)। रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवाल्ने ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें जहर दिया है। हालांकि खुद पर लगे इन आरोपों का खंडन करते हुए पुतिन ने कहा है कि नवाल्ने का संपर्क अमेरिका की खुफिया एजेंसी के साथ है।

दरअसल अगस्त के महीने में नवाल्ने मॉस्को जाने के लिए फ्लाइट में बैठे थे और यात्रा के दौरान अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और उन्हें जर्मनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसके बाद नवाल्ने ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर आरोप लगाया कि उन्होंने नवाल्ने को जहर दिया है। उधर, पुतिन ने खुद पर लगे इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि नवाल्ने के अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के साथ संपर्क हैं और जर्मनी के जिस अस्पताल में वह भर्ती हुए थे, वहां पर भी उन्हें अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का समर्थन मिला था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *