शादी के दो महीने बाद ही नेहा और रोहनप्रीत ने दी गुड न्यूज

0

बेबी बंप शेयर कर किया हैरान



मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के घर जल्द ही नए मेहमान का आगमन होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद नेहा और रोहनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर दी। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है , जिसमें वह अपने पतिरोहनप्रीत के साथ बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा-‘ख्याल रख्या कर!’

वहीं रोहनप्रीत ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘अब तो कुछ ज्यादा ही रखना पड़ेगा!’ वहीं नेहा कक्कड़ के भाई व सिंगर टोनी कक्कड़ ने भी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘मैं मामा बन जाऊंगा!’ उधर, इन दोनों के फैंस एवं मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियां भी इस कपल को बधाई दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर नेहा और रोहनप्रीत की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों का अंदाज देखने लायक है। नेहा और रोहनप्रीत ने  24 अक्टूबर को ही परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी रचाई थी। इस खबर को लेकर लोग काफी हैरान भी हैं और कयास लगा रहे हैं कि क्या नेहा शादी से पहले ही प्रेगनेंट थी।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *