कोरोनाः देश में 24 घंटे में 22889 नए मामले, 338 लोगों की मौत

0

रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 95.40 प्रतिशत 



नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 99 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22 हजार 889 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 99,79,447 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 338 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,44,789 तक पहुंच गई है।
शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,13,831 एक्टिव मरीज हैं। राहत की बात है कि कोरोना के अभीतक 95,20,827 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 95.40 प्रतिशत गया है।
पिछले 24 घंटे में 11 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 17 दिसम्बर को 11,13,406 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 15,89,18,646 टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *