पश्चिम बंगाल में 75 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा जदयू

0

 जदयू के पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव प्रभारी व विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने की पुष्टि



पटना, 17 दिसम्बर (हि.स.)। बिहार की चुनावी सियासत अब बंगाल में शिफ्ट हो रही है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में भाजपा की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) भी पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में है। फिलहाल 75 सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर सहमति बनी है। भाजपा से बात नहीं बनने पर झारखंड के बाद बंगाल में भी जदयू अकेले चुनाव लड़ सकता है। जदयू का सहयोगी हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

जदयू के पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव प्रभारी व विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने गुरुवार को “हिन्दुस्थान समाचार” के साथ बातचीत में कहा कि जदयू पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। पार्टी की 75 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की मुकम्मल तैयारी है। उन्होंने यह भी कहा कि 75 से ज्यादा सीटों पर भी लड़ सकते हैं। बिहार से सटी जदयू की प्रभाव वाली सीटों की पहचान भी कर ली गई है। हालांकि, बंगाल इकाई के नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात के बाद अंतिम फैसला लिया जायेगा। भाजपा के साथ तालमेल की बात पर उन्होंने कहा कि भाजपा से अभी तक समझौते की बात नहीं हुई है। जेडीयू औऱ बीजेपी नेतृत्‍व के बीच इस मामले पर बातचीत होगी। अगर दोनों दलों में सहमति बनी तो साथ लड़ेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *