पत्नी श्वेता संग कश्मीर की वादियों में हनीमून मनाने पहुंचे आदित्य नारायण

0

मशहूर सिंगर उदित नारायण के लाडले बेटे व सिंगर, एक्टर और एंकर आदित्य नारायण ने इसी साल 1 दिसंबर को अपनी  गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग सात फेरे लिए है। दोनों की शादी काफी चर्चा में भी रही। वहीं अब शादी के लगभग 15 दिन बाद दोनों  हनीमून मनाने के लिए कश्मीर की हसीन वादियों में पहुंचे हैं। आदित्य ने कश्मीर के बाजार से एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा-‘ ‘हनीमून की शुरुआत हो चुकी है। धरती के स्वर्ग पर पहुंचे हैं। पहली बार कश्मीर में…।’
इस तस्वीर में आदित्य ग्रे कलर की जैकेट और सन ग्लासेस पहने हुए हैं, वहीं उनकी पत्नी श्वेता पिंक कलर के स्वेटर के साथ रेड कलर का कैप लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर आदित्य और श्वेता की यह तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। शादी से पहले आदित्य और श्वेता ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों की मुलाकात साल 2010 में विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म ‘शापित’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में आदित्य और श्वेता दोनों ही लीड रोल में थे। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई थी और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने और दोनों को एक -दूसरे से प्यार हो गया और लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आदित्य और श्वेता कोरोना काल के बीच इसी साल 1 दिसंबर को परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *