अटारी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर

0

अमृतसर, 17 दिसम्बर ( हि.स.)। कड़ाके की ठंड और धुंध शुरू होते ही पाकिस्तान से घुसपैठ के प्रयास तेज हो गए हैं। बुधवार-गुरुवार की अर्ध रात्रि के बाद पंजाब के जिला अमृतसर के अटारी फ्रंट के करीब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को बीएसएफ ने मार गिराया। ये सीमा पार से भारत में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे।
बीएसएफ को इनके पास से एक एके 56 राइफल, 61 जिंदा कारतूस, एक मैग्नम राइफल ओर 29 जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल, पाकिस्तानी करेंसी और 10-10 फुट की दो पीवीसी पाइप बरामद किए गए हैं। बीएसएफ ने ट्वीट करके दो सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों को तारबंदी के पास भारतीय सीमा के भीतर मारे जाने की पुष्टि की है। बाद में बीएसएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *